Translate


Home » पाली » सीरवी समाज सरदार समंद चोताला का प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

सीरवी समाज सरदार समंद चोताला का प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
92 Views

मधुहीर राजस्थान

पाली (रमेश भट्ट)। निकटवर्ती ग्राम नई ढ़ाणी में स्थित आईमाता वडेर प्रांगण में रविवार को सीरवी समाज सरदारसमंद चोताला का प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। सीरवी समाज चोताला सरदार समंद के 8 गांव नई ढाणी, सरदार समंद, झीतड़ा, भालेलाव, काला पीपल ढ़ाणी, इन्द्रोंकाकी ढ़ाणी, भाकरी, माडपुरिया, के विद्यार्थि जिन्होंने कक्षा 10 वीं व 12 वीं में अधिक अंक प्राप्त किए उनका माला, मोमेंटो, नगद राशि देकर सम्मान किया गया तथा सभी प्रतिभाओं को समाज की तरफ से अध्यक्ष हरिराम काग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर मनोबल बढ़ाया। कक्षा 10 वीं व 12 वीं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले दो विद्यार्थियों को 5100- 5100 रूपये का नगद पुरस्कार नेमीचंद पंवार तथा सुजाराम राठौड़ द्वारा प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम को अनवरत प्रति वर्ष आयोजन हेतु एक स्थाई समिति का गठन कर प्रति सदस्य 2100 रू वार्षिक शुल्क तय किया गया जिसमें 33 सदस्यों ने उसी समय सहमति प्रदान की। इस समिति के अध्यक्ष नेमिचंद पंवार, उपाध्यक्ष कानाराम परिहार, सचिव ओमप्रकाश पंवार, कोषाध्यक्ष जगदीश हाम्बड़ चुने गये। इस मौके पर सरदार समंद चोताला के अध्यक्ष हरीराम काग सहित सरदार समंद चोताला के 8 गांव के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मंच का संचालन ओमप्रकाश ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले