Translate


Home » पाली » गोंडवाड केटर्स एण्ड केटरिंग एसोशियन कार्यकारणी का चुनाव सम्पन्न

गोंडवाड केटर्स एण्ड केटरिंग एसोशियन कार्यकारणी का चुनाव सम्पन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
305 Views

मधुहीर राजस्थान

देसुरी। नाडोल स्थित श्री आशापुरा माताजी मंदिर परिसर में सोमवार को गोड़वाड़  केटर्स एण्ड केटरिंग  एसोशियन का दो वर्ष पुर्ण होने के बाद सोमवार को कार्यकारणी के लिए चुनाव करवायें गये जिसमें पुर्व अध्यक्ष धनाराम बाली ने बताया कि सोमवार सर्व सहमति से अध्यक्ष शंकर लाल बारलाई, उपाध्यक्ष नारायण लाल माली घाणेराव, सचिव ललीत सेवाड़ी, महामंत्री राजुसिह , कोषाध्यक्ष प्रकाश सिह राजपुरोहित, प्रचार मंत्री प्रतापसिह पाचलवाडा, संगठन मंत्री राणाराम देवासी , सलाहकार मंत्री छगनलाल सेवाड़ी, मिडिया प्रभारी अशोक कुमार दवे सर्व सहमति से निर्वाचित हुए । साथ ही समाज सेवी श्री आशापुरा मिनरल वाटर वाटर एण्ड केटर्स के प्रभुसिह जीवंद कला द्वारा केटर्स एण्ड केटरिंग एसोसियन के समस्त सदस्यों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया ।  अशोक माली रानी ने बताया कि नवनिर्वाचित सदस्यों व भामाशाह को गोड़वाड़ केटर्स एण्ड केटरिंग एसोशियन कि ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर धनाराम बाली , अशोक माली रानी , राजुभाई बडोद , हरिलाल देवासी, मांगीलाल चौधरी, प्रभु सिंह जीवंद कला , वजाराम देवासी कोसेलाव, सहित बड़ी संख्या गोड़वाड़ केटर्स एण्ड केटरिंग एसोसियन सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले