404 Views
मधुहीर राजस्थान
देसुरी। विश्व भारती शिक्षण संस्थान नाडोल में गत 31 मई को विद्यालय के छात्र सिद्धार्थ सिंह उर्फ़ हनी सिंह पुत्र गोविंदसिंह राजपुरोहित निवासी घेनडी की अकाल मृत्यु होने पर विद्यालय कार्यालय में श्रदांजली सभा आयोजित कर नम आँखों से विद्यालय परिवार द्वारा श्रदांजली अर्पित की गयी। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक मोहनसिंह राजपुरोहित, प्रधानाचार्य कार्तिकेय सिंह, प्रधानाध्यापिका राणा दक्षा, सह व्यवस्थापक गौरव राजपुरोहित एवं चित्रांश राजपुरोहित, अरविंद भटनागर, बंशीलाल मीणा एवम् समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहे।



