Translate


Home » पाली » सघन वृक्षारोपण ही ग्लोबल वार्मिंग से बचाव का एकमात्र उपाय है

सघन वृक्षारोपण ही ग्लोबल वार्मिंग से बचाव का एकमात्र उपाय है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
184 Views

मधुहीर राजस्थान

सोजतरोड (रमेश भट्ट)। हरियालो राजस्थान संस्था सोजत मारवाड़ क्षेत्र का छठा वार्षिकोत्सव सोमवार को चंद्राज स्कूल के सभागार में सम्पन्न हुआ । मुख्य अतिथि पर्यावरण प्रेमी भामाशाह अनोपसिंह लखावत ने शाला प्रांगण में पौधारोपण कर समारोह का शुभारम्भ किया । उन्होंने कहा कि सघन वृक्षारोपण ही ग्लोबल वार्मिंग से बचाव का एकमात्र उपाय है । सचिव पं. पीयूष त्रिवेदी ने बताया कि गत वर्ष दानदाताओं के सहयोग से लगभग 270 ट्री गार्डस लगवाये गये । संस्था द्वारा अब तक 5600 पौधे लगाये गये जो वृक्ष में तब्दील हो चुके है जो 98% सफलता है ।अध्यक्ष डॅा. वासुदेव सांखला ने बताया कि संस्था सोजत मारवाड़ के 21 गांवों में कार्यरत है जिसमें सोजतरोड मुसालिया धुंधला बोरनड़ी सियाट कण्टालिया बोगला बगड़ी चण्डावल में सघन वृक्षारोपण हुआ है । सोजतरोड से सोजतसिटी सड़क मार्ग पर मृतप्राय वृक्षों को पुनर्जीवित करने में सफल होने पर गणतंत्र दिवस पर संस्था अध्यक्ष डॅा. सांखला को सम्मानित किया जा चुका है । समारोह अध्यक्ष पोकर राम चौधरी ने कहा कि मिशन वृक्षारोपण को दस गुना विस्तार देने की जरूरत है ।वार्षिकोत्सव में पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं व भामाशाहों को सम्मानित किया गया । जोधपुर से किशोर बोहरा पेंशन संगठन के लालचंद मोयल शिक्षाविद हिम्मतराज शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमी समारोह में सम्मिलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले