Translate


Home » बाड़मेर » पालिटेक्निक कालेज में वायु सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की विस्तार से दी जानकारी

पालिटेक्निक कालेज में वायु सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की विस्तार से दी जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
88 Views

मधुहीर राजस्थान
बालोतरा (असरफ मारोठी)। नम्बर 5 ए एस सी वायुसेना जोधपुर, अधिकारी विंग कमांडर अभिषेक कटोच ने अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती प्रक्रिया की राजकीय आई टी आई पाॅलिटेक्निक कॉलेज बालोतरा में विद्यार्थियों को विस्तार से दी जानकारी, भारतीय वायु सेना के अधिकारी विंग कमांडर अभिषेक कटोच कमाण्डिंग ऑफिसर ने बताया कि साढ़े 17 से 21 वर्ष आयु वर्ग के अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे, भर्ती प्रक्रिया हेतु उम्मीदवारों को 12 वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ, अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक, 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबधित विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in और careerindianairforc.cdac.in पर भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में सार्जेंट तिलक राज, सार्जेंट वी डी शर्मा ,सिविल प्रशासन प्रभारी रविंद्र सिंह पंवार साथ ही आई टी आई के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले