मधुहीर राजस्थान
बालोतरा (अशरफ मारोठी)। भाजपा ने नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के शपथ ग्रहण समारोह को सामूहिक रूप से देखा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु के नेतृत्व में जिले के 16 मंडल पर इस कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक देखा गया, सभी जगह पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ एक दूसरे का मुंह मीठाकर खुशी का किया इजहार बालोतरा जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार चुने जाना देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इस कार्यकाल में कई अधूरे कार्य पूरे किए जाएंगे। विकास और सुरक्षा की दृष्टि से देश बहुत ही सूदृढ और सक्षम होगा। ये पल और आगामी पांच साल भारत के इतिहास के लिए स्वर्णिम है। पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि आज का दिन पूरे भारत वर्ष के लिए गौरवशाली है। पूरे भारत देश का सौभाग्य है कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व मिल रहा है। आज भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उत्सव का दिवस है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ लेते ही सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को दी बधाइयां पटाखे फोड़कर मनाया उत्सव। इस अवसर पर सभापति सुमित्रा जैन, पूर्व सभापति पारस भंडारी, महेश बी चौहान, मदन चौपड़ा, जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा, जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल, बजरंग चौधरी, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत समेत कार्यकर्ता, पार्षदों सहित प्रतिनिधि मौजूद रहे।



