Translate


Home » जैसलमेर » अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होमगार्ड जवानो नें किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होमगार्ड जवानो नें किया योग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
315 Views

मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर( चुतराराम देवपाल )।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरहदी जिले जैसलमेर में होमगार्ड जवानों ने किया योग, होमगार्ड डिप्टी कमांडेंट जैसलमेर दौलत सिंह के आदेश अनुसार जैसलमेर के सीमा गृह रक्षा दल के परेड ग्राउंड में प्रातः 6:30 बजे सीमा गृह रक्षा दल तथा गृह रक्षा दल के जवान पीटी ड्रेस में पहुंचे डिप्टी कमांडेंट दौलत सिंह की मौजूदगी मे योग प्रभारी खुशाल सिंह ने जवानों को योग करवाना शुरू किया योग के साथ-साथ जवानों को यह भी बताया कि योग का हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण योगदान है योग के कारण हमारा शरीर तंदुरुस्त रहता है तथा शरीर बीमारी मुक्त रहता है योग दिवस के अवसर पर कमाण्डेट सिंह नें जवानो को सम्बोधित करते हुए कहा की योग को मनुष्य को अपनी जिंदगी मे सहजता से जोड़ना चाहिए हर इंसान को दैनिक दिनचर्या मे समय निकालकर योग करना चाहिए जिससे शरीर मे कई बीमारिया दूर होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है| योग करने से शरीर स्फूर्ति भरा और फिट रहता है| इस अवसर डिप्टी कमांडेड दौलत सिंह के साथ कंपनी कमांडर शिव सिंह प्लाटून कमांडर लख सिंह आरक्षी दुलाराम कंपनी कमांडर मानसिंह आदि सीमा गृह रक्षा दल के जवान एवं गृह रक्षा दल के जवान मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले