Translate


Home » जैसलमेर » जैसलमेर में शिकारियों के होंसले बुलंद 3 गोली मार कर किया हिरण का शिकार

जैसलमेर में शिकारियों के होंसले बुलंद 3 गोली मार कर किया हिरण का शिकार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
497 Views

मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर ( अमित डांगरा )। राज्य के जोधपुर में अभिनेता सलमान खान को हिरण शिकार करने पर न्यायालय द्वारा जेल की सलाखों के पीछे भेजने के उपरांत भी जैसलमेर में हिरण शिकार की वारदाते आये दिन हो रही है पिछले दिनों शिकारीयों द्वारा नेहड़ाई के समीप हिरण का शिकार किया शनिवार को लाठी के समीप हिरण को 3गोली मार के शिकार कर दिया। प्रशासन चाहता है कि जनता विशाल आंदोलन करके उनकी गेरजिम्मेदारी को जग जाहिर करें। जैसलमेर के लाठी वन विभाग के लाला-कराड़ा गांव की सरहद पर शनिवार रात को शिकारियों ने एक चिंकारा हिरण का शिकार किया। शिकारियों ने हिरण को 3 गोलियां मारी। हिरण भागकर झाड़ियों में छिप गया। शिकारियों को हिरण नहीं मिलने पर वे मौके से चले गए। मगर रात भर झाड़ियों में रहने के कारण ज्यादा खून बहा और हिरण की मौत हो गई। रविवार सुबह ग्रामीणों को झाड़ियों में मृत हिरण नजर आने के बाद पर्यावरण प्रेमियों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। मौके पर आए पर्यावरण प्रेमियों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के करीब 6 घंटे के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। वन विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है। पर्यावरण प्रेमी सुमेरसिंह ने बताया कि मृत हिरण को 3 गोलियां लगी है। खुलेआम वन्य जीवों का शिकार हो रहा है मगर वन विभाग की नींद नहीं खुल रही है। इस तरह 3 गोलियां मार कर हिरण का शिकार करने के मामले में सभी वन्य जीव प्रेमियों और पर्यावरण प्रेमियों में गुस्सा है। साथ ही मांग है कि जल्द से जल्द शिकारियों को गिरफ्तार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले