Translate


Home » जैसलमेर » सम में किया गया डॉ. अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन शिविर

सम में किया गया डॉ. अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन शिविर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
148 Views
मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर (अमित डांगरा )। कार्यालय जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा मंगलवार को पंचायत सम में डॉ भीमराव अम्बेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना का केम्प आयोजित किया गया है। जिसमे सम क्षेत्र के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महाप्रबन्धक श्रीमति संतोषकुमारी ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के वंचित वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डॉ भीमराव अम्बेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ की गई तथा उद्योग विभाग की अन्य योजनाए – प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना, राजस्थान निवेष प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री विष्वकर्मा योजना एवं आर्टीजन परिचय पत्र की जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान 35 प्रार्थियों ने भाग लिया तथा उनमें से 2 प्रार्थियों के ऋण आवेदन पत्र तैयार कराए गये। इस केम्प में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि एवं मुख्य अतिथि श्री गुलाम कादर सचिव, रिसोर्ट एवं वेलफेयर सोसायटी, सम द्वारा केम्प में भाग लेने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रार्थियों को इस योजना में लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया तथा इस केंम्प में पीएनबी बैंक के शाखा प्रबन्धक श्री सुरेश कुमार मीणा ने कहा की योग्य प्रार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने में बैंक स्तर पर सकारात्मक सहायता प्रदान की जायेगी। श्री मुकेष मेघवाल, जिला उद्योग एवं वाणिज्य अधिकारी एवं श्री खेमचन्द, कनिष्ठ सहायक ने केम्प के दौरान प्रार्थियों के आवेदन पत्र तैयार करने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले