Translate


Home » जोधपुर » अलग अलग स्थानों से जुआरियों की धरपकड़

अलग अलग स्थानों से जुआरियों की धरपकड़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
169 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। कमिश्ररेट पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर जुआ खेल रहे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों से नगदी भी जब्त की। देवनगर थानाधिारी भुटाराम ने नट बस्ती मसूरिया में ताश के पत्तों से जुआं खेल रहे अमरलाल  पुत्र शंकरलाल नट, लाखन पुत्र बनवारी नट, गोविन्द पुत्र रामस्वरूप सुथार को गिरफ्तार कर दांव पर लगी 24 सौ रूपये की राशि और ताश की जोड़ी जब्त की। इसी तरह माता का थान थाने के हैड कांस्टेबल प्रकाशचंद ने टैम्पो स्टेण्ड कादरी चौक मदेरणा कॉलोनी में गुब्बाखाई कर रहे मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार कर 600 रूपये की राशि और पर्चिया जब्त की। जबकि चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने के हैड कांस्टेबल हरेन्द्र मेहला ने 18 सेक्टर चौराहे के पास गुब्बाखाई कर रहे संजय सांखला को गिरफ्तार किया। इधर नागौरी गेट थाने के एएसआई परमेश्वरलाल ने फतेहसागर रामानुज कोर्ट के पास गुब्बाखाई कर रहे अजरूदीन को गिरफ्तार किया। नागौरी गेट थाने के हैड कांस्टेबल महेशचन्द्र ने जांगिड़ छात्रावास के पास गुब्बाखाई कर रहे नरेन्द्र गिरफ्तार कर दांव पर लगी राशि और पर्चिया जब्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले