Translate


Home » बीकानेर » बीकानेर के लोगों के लिए खुशखबरी …..जिले में अच्छी बारिश होगी

बीकानेर के लोगों के लिए खुशखबरी …..जिले में अच्छी बारिश होगी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
268 Views

मधुहीर राजस्थान
बीकानेर। जुलाई का महीना बीकानेर वासिायें के लिए खुशखबरी लेकर आया है। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आएगा। शुरुआत में जिले में अच्छी बारिश होगी। दूसरे सप्ताह में भी बारिश होगी। तीसरे सप्ताह में औसतन कम बारिश के आसार हैं, लेकिन चौथे सप्ताह में बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में मानसून आ चुका, लेकिन बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के इलाकों में अभी मानसून का पहुंचना बाकी है। चार से छह जुलाई के बीच बीकानेर में मानसून की एंट्री संभव है। इसलिए पहले सप्ताह के अंत में बारिश आएगी। दूसरे सप्ताह में भी बारिश की संभावना है। इतनी बारिश होगी कि औसत सुधर जाएगा। तीसरे सप्ताह में मानूसन कमजोेर पड़ सकता है। पहले और दूसरे सप्ताह में ठीकठाक बारिश होने से राहत मिलेगी। चौथे सप्ताह में बारिश का एक दौर और आने की संभावना है। इस तरह से पूरा जुलाई बारिश के लिहाज से औसत महीने के रूप में बीतेगा।

इस बीच आर्द्रता जरूर बढ़ेगी। आर्द्रता बढ़ने के साथ ही बारिश की संभावना भी बढ़ती है।
जुलाई में भले ही बारिश हो, लेकिन गर्मी से निजात की उम्मीद नहीं है। 4 जुलाई 2020 को 45.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। यानी लू के थपेड़े सहन करने पड़े थे। उस साल मानसून लेट आया था। 2021 में भी 44.8 डिग्री तक तापमान पहुंचा था। बाकी बीते 10 सालों में 8 बार ऐसा हुआ जब जुलाई में लू की संभावना बहुत कम बनी। यानी अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच रहा। 2015 में बारिश और बादलों की आवाजाही ऐसी रही कि 39.6 डिग्री तापमान पूरे महीने का सर्वाधिक पारा था।

बीकानेर में पूरे साल की सबसे अधिक बारिश इसी माह होती है। 91 एमएम बारिश जुलाई में औसत है। एक दिन में सर्वाधिक बारिश का औसत 38.8 एमएम है। वैसे पूरे साल 285 एमएम बारिश का औसत है। सबसे ज्यादा जुलाई में ही बारिश होती है। जुलाई में पांच दिन थंडर यानी बारिश के माने जाते हैं। इसके अलावा अगस्त में 57 और सितंबर में 32 एमएम बारिश का औसत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले