मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर में रोजाना गाडिय़ां चोरी हो रही है। मगर पुलिस वाहन चोरों को पकड़ नहीं पा रही है। इक्का दुक्का वाहन चोर पकड़े जा रहे है, मगर औसतन आधा दर्जन गाडिय़ां रोज चोरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में आधा दर्जन वाहन चोरी हो गए। यहां से चोरी हुई गाडिय़ां: बासनी पुलिस ने बताया कि जवाहर कॉलोनी ग्रीन गेट चौराहा एयरफोर्स क्षेत्र में रहने वाले जगदीश पुत्र आसूराम सरगरा ने रिपोर्ट दी कि वह एम्स अस्पताल आया था। जहां बाहर पार्किंग में खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। दूसरी तरफ बासनी थानान्तर्गत गणेश नगर सांगरिया फांटा निवासी कालूनाथ पुत्र दीपनाथ ने पुलिस को बताया कि वह बजरंग स्वीट होम के सामने बासनी क्षेत्र में आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। जबकि बोरानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में गोगामंडी बस्ती पाल निवासी जितेन्द्र सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपुरोहित ने पुलिस को बताया कि उसके घर के बाहर उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। वहीं बोरानाडा पुलिस के अनुसार तुलसी विहार डालीबाई सर्कि ल के पास रहने वाले सुनिल कुमार पुत्र भगवानदास सिंधी की बाइक भी उसके घर के बाहर से चोरी हो गई। इधर सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में माता का कुंड गौर मैदान चांदपोल निवासी जसराज पुत्र चुतराराम भील ने बताया कि वह भूरटिया गली नम्बर 10 में आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। जबकि विवेक विहार पुलिस ने बताया कि गुलाबनाथ की ढाणी उद्योग नगर तनावड़ा निवासी प्रेमनाथ पुत्र रतननाथ की बाइक भीलों की ढाणी क्षेत्र से चोरी हो गई।


