Translate


Home » जोधपुर » ओसियां विधायक ने पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा पर कसा तंज

ओसियां विधायक ने पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा पर कसा तंज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
148 Views

कहा- हाथी के दांत खाने और दिखाने के अलग

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। ओसियां विधायक भैराराम सियोल ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर कहा है कि वर्तमान समय में ग्रामीण पुलिस अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ओसिया की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा के क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल पर कहा कि हाथी के दांत खाने के और दिखाने के अलग होते हैं। कांग्रेस सरकार के समय ओसियां विधानसभा क्षेत्र में चार-चार लोगों का सामूहिक हत्याकांड हुआ था। सरेआम चौराहे पर गोलीकांड हुआ, कितने लोगों का मर्डर हुआ। बच्चियों के साथ रेप हुआ। पिछली सरकार के समय की कानून व्यवस्था का हिसाब यदि पूर्व विधायक दें तो अच्छा होगा। बता दे कि ओसिया की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने खेड़ापा थाना क्षेत्र के एक मामले को लेकर पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कई आरोप भी लगाए थे। इस पर भाजपा विधायक भैराराम सियोल ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद ओसियां विधानसभा क्षेत्र की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। यहां की कानून व्यवस्था चाक-चौबंद है। प्रदेश सरकार लगातार भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कर रही है। जहां कहीं भी कानून का उल्लंघन हो रहा है, उनको जेल में ठूंसने का काम भाजपा सरकार ने किया है। विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है उनके चहेते लोगों पर पुलिस ने मुकदमे बनाकर जेल में पहुंचाने का काम किया है। पुलिस ने उनकी सोची-समझी योजना के अनुसार काम नहीं किया होगा। कानून तो कानून के हिसाब से काम करेगा, किसी व्यक्ति के अनुसार काम नहीं करेगा।
विधायक ने कहा कि विधानसभा के अंदर ईआरसीपी की तर्ज पर उन्होंने डब्ल्यूआरसीपी की बात रखी। पिछले कई दिनों से और संविधान सभा क्षेत्र और पूरे जोधपुर जिले में अच्छी बारिश हुई है। अच्छी बारिश के साथ-साथ और संविधान सभा क्षेत्र के अंदर 6 से 7 ग्राम पंचायत के अंदर अतिवृष्टि की बारिश में हुई है। उसको लेकर उन्होंने खेतों में जाकर हालातों की जानकारी ली। कई जगह पर फसल बर्बाद हो चुकी है, इसको लेकर कलेक्टर को भी जानकारी दी है। जिन खेतों की फासले पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी है उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा दो से तीन पंचायतों में बारिश के पानी से घिरे मकानों से पानी निकलवाने के लिए उन्होंने संबंधित विभाग के साथ ही सीएमओ को भी अवगत करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले