व्यापारियों ने किए प्रतिष्ठान बंद, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के सांगरिया क्षेत्र में पिछले एक दो साल में लगातार चोरियां बढ़ रही है। मगर पुलिस चोरियां खोलने में नाकाम साबित हो रही है। बढ़ती चोरियों और पुलिस की नाकामी को लेकर आज सांगरियां व्यापार के लोगों ने धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में इनके प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन भी दिया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे।
सांगरियां व्यापार के लोगों का कहना है कि क्षेत्र के तनावड़ा- सांगरियां इलाके में पिछले एक दो साल में लगातार चोरियां हो रही है। हर बार पुलिस थाने में रिपोर्ट दी जाती है और आश्वासन दे दिया जाता है, मगर पुलिस चोरियों को नहीं खोल पा रही है। इस बात लेकर आज व्यापार मंडल की बैठक कर धरना प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को भी बंद रखा। बाद में समझाइश के लिए बासनी थानाधिकारी शफीक मोहम्मद वहां पहुंचे और बातचीत की।
व्यपारियों ने यह मांगे रखी:
व्यापारियों की तरफ से अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन दिया गया है। इसमें बताया कि सांगरियां पुलिस चौकी को क्रमोन्नत किए जाने के साथ सांगरियां क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरें लगाए जाएं। साथ ही पुलिस की गश्त को बढ़ाया जाएं और जल्द से जल्द पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा किया जाएं।
