Translate


Home » जोधपुर » मिलेट आपका आहार भी है और औषधि भी है

मिलेट आपका आहार भी है और औषधि भी है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
103 Views

(बहादुर सिंह चौहान – 7737680371)
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारपुरा रोटरी चौराहा जोधपुर में देश के सुप्रसिद्ध आहार वैज्ञानिक मिलेट मेन ऑफ भारत वर्ष 2023 पदमश्री ग्रहिता डॉ. खादर वली के जोधपुर में प्रथम बार आगमन दिनाक एक व दो सितंबर 2024को लेकर मिलेट आहार गोष्ठी आयोजित की गई। विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों व स्टॉफ को मिलेट सिद्ध आचार्य श्री अशोक शर्मा ने खानपान से संबंधित जानकारी देकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के बारे में मिलेट्स- श्री अन्न, मोटे अनाज के फायदे बताये। अपने मोटिवेशनल स्पीच में आचार्य अशोक शर्मा ने आहार द्वारा शरीर को शुद्व व बीमारी रहित रखने के तरीको के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जैसा हम अन्न ग्रहण करेंगे हमारा शरीर उसी के अनुरूप वृद्धि व प्रतिक्रिया करेगा। आज के दूषित खानपान के कारण ही बीपी, शुगर, हार्ट व केंसर की बीमारियों से जीवन दुश्वर हो गया है। इसका कारण यदि खानपान है तो समाधान भी खानपान ही है, जो कि मिलेट्स, श्री अन्न, मोटे अनाज, देशी आहार व सुपर फ़ूड में छुपा है। आज के रसोई घर में उपयोग होने वाले अनाज,बनाने का सामान,तरीका,खाने का समय और तरीका बदलने से हमारे शरीर में ग्लूकोज,हार्मोंस,और माइक्रोब्स असंतुलन हो रहा है जिसके कारण भारत के सभी अस्पताल भी मरीजों की बीमारी से फुल है हमारा स्वास्थ्य हमारे रसोई घर में है हम उसे ना सुधार कर उसे अस्पतालों में पाने की कोशिश कर रहे है विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती सरोज जाखड़ ने देशी व मोटे अनाज की महत्ता को अच्छे स्वास्थ्य हेतु अपनाने के लिए सबसे आव्हान करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।। इस दौरान बताया गया कि 1 व 2 सितंबर को पद्मश्री मिलट मैन ऑफ इंडिया श्री खादर वल्ली जोधपुर में पहली बार आयेंगे और खानपान द्वारा बीमारियों से बचाव पर सेमिनार लेंगे। कार्यक्रम मे श्री मोती लाल,श्रीमत कुमकुम शेखावत ,रजनी शर्मा,संजय चौधरी,प्रियंका कुमारी,रामप्रकाश कमेडियाlआदि समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले