Translate


Home » जोधपुर » भीतरी शहर में असामाजिक तत्वों ने किया शिवलिंग खंडित, लोगों में रोष

भीतरी शहर में असामाजिक तत्वों ने किया शिवलिंग खंडित, लोगों में रोष

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
127 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित निमाज हवेली के पास में श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में लगे शिवलिंग को रात में आसाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया। शिवलिंग को खंडित किए जाने पर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। उन्होने पुलिस में इसकी शिकायत दी है। पहले भी मंदिर में भगवान की पौशाकें जलाने की घटना हो चुकी है।
मंदिर के पुजारी विजय अग्रवाल उर्फ रामजी ने बताया कि निमाज हवेली के पास में श्री इच्छापूर्ण बालाजी का मंदिर आया है। रात को असामाजिक तत्वों ने मिलकर इसमें लगे शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर डाला। मंदिर में इससे पहले भी भगवान की पौशाकें जलाने की घटना हो चुकी है।
उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर पुलिस में इसकी शिकायत दी गई है। इन दिनों श्रावण मास भी चल रहा है और शिवलिंग को खंडित किए जाने से हिन्दू समाज में इसको लेकर रोष है। पुलिस अब असामाजिक तत्वों का पता लगाकर पकडऩे के प्रयास में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले