Translate


Home » जोधपुर » पत्नी ने अपने मायके पक्ष के लोगों से ससुराल पक्ष के लोगों को पिटवाया

पत्नी ने अपने मायके पक्ष के लोगों से ससुराल पक्ष के लोगों को पिटवाया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
144 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। पति को पत्नी के गाउन पहनने से टोकना बहुत महंगा पड़ गया। पत्नी रूठकर मायके चली गई। इतना ही नहीं, मायके वालों को दामाद द्वारा बेटी को गाउन पहनने से टोकना इतना नागवार लगा कि बेटी के साथ उसके ससुराल पर उन्होंने हमला कर दिया। आरोपियों ने बेटी के ससुराल में जमकर तोड़-फोड़ की और सास के साथ मारपीट कर दी। साथ ही बाइक को भी तोड़ा गया, जिसके बाद ससुर ने थाने में मामला दर्ज करवाया। घटना करीब 25 दिन पुरानी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्रवाई नहीं होने से परेशान दमाद पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। इधर पत्नी ने भी ने अपने ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के मामले की जांच कर रहे हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
दरअसल सुरेश कुमार का बेटा पिंटू अपनी पत्नी शीतल के साथ राईका बाग स्थित अपने मकान में रहता था। एक दिन दोपहर में उसने अपनी पत्नी को घर में गाउन पहने देखा तो उसने टोक दिया। इससे वह नाराज हो गई। उसने पिंटू से कहा कि मुझे अपने मायके मसूरिया छोड़ दो। पिंटू ने बताया कि वह खुद शीतल को राजीखुशी छोड़ कर आया था। इसके बाद वह नांदडी में रह रहे अपने माता-पिता के घर खाना खाने चला गया। पिंटू घर पर था। उसके पिता सुरेश कुमार ने बताया कि पिंटू खाना खा रहा था। इस दौरान उसके ससुराल से आए बीस से पच्चीस लोगों ने घर पर हमला बोल दिया। लाठी पाइप से तोडफ़ोड़ कर दी और बाइक तोड़ दी। इसको लेकर बनाड थाने में मामला दर्ज करवाया गया था, लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जांच अधिकारी एसआई रामूराम ने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुरेश नाम के व्यक्ति ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। इसी तरह से पुत्रवधु ने भी मामला दर्ज करवाया है। दोनों की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले