Translate


Home » जोधपुर » सावन महोत्सव में विभिन्न तरह की हुई प्रतियोगिताएं, विजेता पुरस्कृत

सावन महोत्सव में विभिन्न तरह की हुई प्रतियोगिताएं, विजेता पुरस्कृत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
189 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। सावन मास में विभिन्न स्थानों पर सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिलाएं उत्साह से भाग ले रही है।
जोधपुर शहर व देहात महिला कांग्रेस की ओर से शनिवार दोपहर सरदारपुरा डी रोड स्थित मोटर मर्चेंट में सावन महोत्सव-2024 का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न खान-पान की स्टॉल्स, मिस-मिसेज सावन, तंबोला, डांस सहित विभिन्न तरह के अलग-अलग कार्यक्रम हुए। पूर्व विधायक व शहर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनीषा पंवार ने बताया कि सावन महोत्सव में पासिंग ऑफ अम्ब्रेला गेम, डांस, बेस्ट सावन ड्रेस के साथ कई तरह की प्रतियोगिताएं हुई। महिला कांग्रेस की देहात जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी पटेल ने बताया कि महोत्सव में भाग लेने वाली सभी युवा व महिला कार्यकर्ताओं के लिए डांस से लेकर सावन परिधानों तक के अलग-अलग ग्रुप तैयार किए गए।
वहीं श्रावण मास के उपलक्ष्य में खारड़ा-रणधीर रोड आदित्य द्वारिकाधीश कॉलोनी स्थित श्री आदित्येश्वर महादेव मंदिर में यूपीएल परिवार की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम संयोजक योगिता शर्मा व यूपीएल परिवार के पृथ्वीराज सिंह चौहान ने बताया कि महोत्सव के दौरान गायिका मंजू डागा एंड पार्टी द्वारा सावन से ओतप्रोत भक्ति गीतों की संगीतमय व मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिन पर लहरियां पौशाक में सजी-धजी महिलाएं झूमती हुई रिमझिम बारिश के बीच सावन की मस्ती में सराबोर नजर आई। इस अवसर पर मंदिर में आकर्षक फूलमण्डली व विशेष सजावट के साथ शिव परिवार सहित देव प्रतिमाओं का मनोरम श्रृंगार किया गया।
इसी तरह हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण द्वारा मेगा सावन उत्सव बोम्बे मोटर के पास स्थित मोक्स वोक्स रेस्टोरेंट में मनाया गया। ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी ने बताया कि कार्यक्रम में फिल्मी, देशभक्ति व मारवाड़ी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। रामेश्वर सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं, खेल और अन्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले