Translate


Home » जोधपुर » देर रात प्रशासनिक में बड़ा फेरबदल : 58 आईपीएस व 22 आईएएस के तबादले

देर रात प्रशासनिक में बड़ा फेरबदल : 58 आईपीएस व 22 आईएएस के तबादले

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
969 Views
3 संभागीय आयुक्त, 6 कलक्टर व 15 एसपी बदले
डा. प्रतिभासिंह को जोधपुर संभागीय आयुक्त बनाने के साथ पाली का अतिरिक्त जिम्मेदारी, टी शुभमंगला जोधपुर नगर निगम आयुक्त व राम मूर्ति जोशी होंगे जोधपुर ग्रामीण एसपी
 मधुहीर राजस्थान

list 02 list-01

जोधपुर (बहादुरसिंह चौहान)। देर रात राज्य सरकार ने तबादलों की सूची जारी की है जिनमें छह जिलों के कलक्टर सहित तीन संभागीय आयुक्त को बदला है। प्रदेशभर में कुल 22 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए, तो वहीं, 08 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। 22 आईएस अफसरों के तबादले के साथ राज्य में 58 आईपीएस अफसरों का भी ट्रांसफर किया गया है। 15 जिलों के एसपी तथा दो आई रेंज भी बदले है। इसके अलावा चार पुलिस अधीक्षकों को एक-एक जिले का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। पाली की संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह को अब जोधपुर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा प्रतिभा सिंह को पाली संभागीय आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं टी शुभमंगला जोधपुर नगर निगम आयुक्त तथां राम मूर्ति जोशी जोधपुर ग्रामीण एसपी होंगे। इसके अलावा कुचामन के कलक्टर बाल मुकुंद असावा को राजसमंद व उत्सव कौशल डीग कलक्टर तथा हरीशंकर बालोतरा एसपी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले