89 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के पावटा सी रोड पर एक बार फिर राहगीर से मोबाइल लूट की घटना हुई। दो दिन पहले ही एक युवक से उसका मोबाइक कोई बदमाश छीन कर ले गया था। दोनों प्रकरण महामंदिर थाने में दर्ज हुए है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि 59 गांधी नगर बीजेएस निवासी कुलदीप सिंह पुत्र दिनेश सोलंकी की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि वह निजी कंपनी में जोब करता है। वह रात को पावटा सी रोड होते हुए पैदल निकल रहा था। तब अरोड़ा स्वीट के आगे एक बदमाश पीछे से आया और उसका मोबाइल झपट कर ले गया। वह चिल्लाया तब तक बदमाश तेजी से भाग निकला।
बता दें कि शनिवार को ही मोती नगर लोहावट निवासी स्वरूपराम से मोबाइल लूट की घटना पावटा सी रोड पर हुई थी। अब दोनों प्रकरण में मोबाइल लुटेरों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।


