Translate


Home » जोधपुर » पति से अनबन के बाद महिला दूसरे युवक के झांसे में आई, यौन शोषण का आरोप

पति से अनबन के बाद महिला दूसरे युवक के झांसे में आई, यौन शोषण का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
122 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। पति से अनबन के बाद केसबाजी में उलझी एक महिला को युवक ने सहायता के नाम पर उसका यौनशोषण किया। दो साल तक महिला का यौन शोषण करता रहा। पीडि़ता ने अब खांडाफलसा थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इसमें जांच आरंभ की है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसका अपने पति से 2022 में तकरार होने के बाद अलग रहने लगी। तब यतीमखाना खांडाफलसा क्षेत्र में रहने वाला एक युवक उसके संपर्क में आया और उसने कोर्ट कचहरी में साथ देकर न्याय दिलाने का झांसा देकर उससे दोस्ती कर ली। फिर आरोपी युवक उसक ा यौनशोषण करने लग गया। महिला ने आरोप लगाया कि युवक उसके साथ मारपीट करने लगा था। खांडाफलसा पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले