शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक मूल्य भी जरूरी:IAS डॉ जोगाराम जांगिड़
शिल्पी फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शिल्पी फाउंडेशन संस्थान, जोधपुर द्वारा श्री विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल, शास्त्री नगर A सेक्टर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों और चयनित युवाओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
110 विद्यार्थी और 48 युवा सम्मानित
इस अवसर पर कक्षा 10वीं से स्नातक स्तर तक 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 110 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था के मार्गदर्शन से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित 48 युवाओं को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
शिक्षा और बालिका सशक्तिकरण पर बल
समाज रत्न धर्म कुलरिया ने कहा कि “बालिका शिक्षित होगी तो पूरा समाज शिक्षित होगा।” उन्होंने शिक्षा सुधार और बालिका शिक्षा के प्रसार को समाज उत्थान का आधार बताया।
युवाओं के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा
IAS डॉ. जोगाराम जांगिड ने कहा कि “शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक मूल्य भी जरूरी हैं। मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।” उन्होंने युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। लंदन से आए अंतर्राष्ट्रीय उद्यमी सुखदेव जांगिड ने भरोसा दिलाया कि “समाज में प्रतिभा की कमी नहीं है। जो युवा IAS, RAS और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में परिश्रम कर रहे हैं, उन्हें प्रवासी भारतीय हर स्तर पर सहयोग देंगे।”
समाजसेवियों और उद्यमियों का संकल्प
राम गोपाल सुथार (अध्यक्ष, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड) ने युवाओं को हुनर और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अमराराम जांगिड (अध्यक्ष, राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर) ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को करियर चयन और उच्च शिक्षा में सहयोग देने का संकल्प लिया। IRS अशोक कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने शिक्षा, हुनर और आत्मनिर्भरता को समाज की प्रगति का आधार बताया।
फाउंडेशन की भूमिका और उपलब्धियां
संस्थान अध्यक्ष प्रेम सुख शर्मा ने बताया कि वर्ष 2014 से सक्रिय शिल्पी फाउंडेशन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन एवं आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहा है। संस्था का उद्देश्य युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करना है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन अब तक सैकड़ों विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता प्रदान कर चुका है और भविष्य में छात्रवृत्ति, कौशल विकास तथा करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों को और विस्तृत किया जाएगा।
गणमान्यों की उपस्थिति ने बढ़ाई शोभा
समारोह में एम.डी. शर्मा, पुनाराम बरनेला, जीवाराम रालडीया, आर.सी. शर्मा (पूर्व जज आयकर ट्रिब्यूनल), सूरजमल (स्वाति इंटीरियर), न्यायाधीश एम.आर. सुथार, न्यायाधीश राजकुमार सुथार, गोमती शर्मा (RAS), नरेन्द्र जांगिड (RAS), प्रो. सी.आर. सुथार, उद्यमी जगदीश कनोई, वासुदेव बुढ़ल, तुलसाराम, भोमाराम, भंवरलाल आसदेव, प्रदीप माकड, लक्ष्मण सांड, राम जांगिड सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए संस्थान ने संकल्प लिया कि समाज की प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग मिलता रहेगा, ताकि शिक्षा और संस्कार से समृद्ध समाज का निर्माण हो सके।


