मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। ऑल इण्डिया रेलवे मैन्स फैडरेशन के आव्हान परशुक्रवार को रेल कर्मचारियों की प्रमुख मांगो को लेकर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन द्वारा मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के गेट के बाहर भोजन अवकाश के दौरान विरोध प्रदर्शन किया गया।
मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा आंठवे वेतन आयोग की घोषणा तो की गई है लेकिन अभी तक आयोग का गठन नही किया गया है जबकि जनवरी 2026 से इसकी सिफारिशें लागू होनी है। इसी तरह रेल कर्मचारियों के बोनस का भुगतान वर्तमान वेतन के अनुसार करने का मुद्दा उठाया। रेलवे में कर्मचारियों की संख्या एवम् उनके एनटाइटलमेन्ट के अनुसार रेलवे आवासों का निर्माण करवाया जाय। रेलवे में निजीकरण एवम् आउटसोर्सिंग में पूरी तरह पाबन्दी लगाई जाय। कर्मचारियों के सेवानिवृति परिलाभों को लेकर मांग की गई कि हमें ओपीएस से नीचे कुछ भी नही चाहिए सरकार नाम कुछ भी रख ले सुविधा सभी ओपीएस की तरह मिलनी चाहिए। मण्डल पर सेफ्टी कैटेगरी एवम् अन्य कैटेगरी में खाली रिक्त पदों को शीघ्र भरने की आवश्यकता है। अमृत भारत योजना के तहत मण्डल पर करीब-करीब सभी स्टेशनो के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है इसके चलते स्टाफ के रेल आवासों को भी तोड दिया गया है व नये आवास अभी तक नही बने है स्टाफ काफी परेशान है। समदडी रनिंग रूम के आस-पास झाडियों के बढ जाने एवम् रूम की नियमित सफाई न होने के कारण सांप बिच्छु तक घूस जाते है। जिससे स्टाफ में भय व्याप्त है। रूम की व आस पास के एरिये की सफाई करवाई जाय। हाल ही मे आदेश पारित किया गया है कि रनिंग स्टाफ अपने मोबाईल फोन रनिंग रूम में जमा करवाये यह आदेश उचित नही है। इस प्रकार के आदेशों से स्टाफ में भारी रोष है। इस आदेश को तुरन्त वापस लिया जाय।
सभा की अध्यक्षता करते हुए मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से भागीदारी निभाने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दिया एवम् उपरोक्त विशाल प्रदर्शन को सभी मुख्यालयों, मण्डलों एवम् शाखा स्तर पर भी किया गया। सभा को जसबीर सिंह चौधरी, सुनिल टाक, आशा कंवर, अनुप त्रिवेदी, शरद जोशी, नन्दकिशोर, सन्दीप त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुए संगठन की उपलब्धियों से अवगत करवाते हुए संगठन को धन्यवाद प्रेषित किया। सभा का संचालन परमानन्द गुर्जर द्वारा किया गया।
सभा में संजय मीणा, मदनलाल बैरवा, बन्ने सिंह पंवार, अशोक सिंह मेडतिया, लाभ सिंह चौहान, सलीम अब्दुल, विजय सिंह धाभाई, अरूणा सोलंकी, उपेन्द्र कुमार, अजय निराला, जितेन्द्र गुर्जर, कौशल कुमार, बिलाल खां, ललित सुनारिया, विक्रम सिंह मांगलिया, विजेंद्र प्रजापत, अरूण बिस्सा, अतुल सिंह उज्जवल, राजूराम सिंगोदिया, दीपक शर्मा, कृष्ण कुमार गुर्जर, अब्दुल रउफ, राजपाल ढेबान, राकिशोर मीणा, बाबूलाल गुर्जर, मनीषा, प्रीति जादोन, भंवर सिंह दहिया, दिलीप सिंह, सन्तोक सिंह माली, पृथ्वीराज, हारून, मोहम्मद आबीद, शाहरूख सहित सैंकड़ों की तादाद में कर्मचारियों ने एआईआरएफ जिन्दाबाद व एनडब्ल्यूआरईयू जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए भाग लिया।


