Translate


Home » जोधपुर » स्पाइन कॉन्फ्रेंस में 60 सर्जनों ने भाग लिया

स्पाइन कॉन्फ्रेंस में 60 सर्जनों ने भाग लिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
137 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के तत्वावधान में, विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण वैश्य एवं रीढ़ की हड्डी रोग विशेषज्ञ स्पाइन सर्जन डॉ. महेन्द्र सिंह टाक के मार्गदर्शन में एक दिवसीय स्पाइन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय संस्था एओ स्पाइन के हॉस्पिटल बेस्ड सेमिनार के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में देशभर से नामचीन स्पाइन सर्जनों ने भाग लिया। 60 अधिक विभिन्न डेलीगेट ने इसमें हिस्सा लिया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के प्रधानाचार्य डॉ बी एस जोधा एवं विशिष्ट अतिथी महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक एवं अतिरिक्त प्रधानाचार्य फतेह सिंह भाटी थे।

विभिन्न विशेषज्ञों ने पहले स्पाइन की जटिल संरचना के बारे में चर्चा की जिसमे डॉ पीयूष ने मरीज़ के चिकित्सकीय परीक्षण को महत्वपूर्ण बताया।डॉ लक्ष्मण ने एमआरआई पर स्पाइन की बीमारियों को बताया।डॉ तरुण ने स्पाइन की अलग अलग बीमारियों को तो डॉ रणजीत ने स्पाइनल स्टेनोसिस एवं डॉ अंकित पटेल ने ऑस्टियोपोरोसिस के बारे में‌तो डॉ नितिन ने स्पाइन फिक्सेशन तकनीक के बारे में। डॉ सागर ने सर्वाइकल बीमारियों को तो डॉ नवीन में मरीज़ की सेफ्टी चेकलिस्ट के बारे में विस्तार से बताया .

इस अवसर पर मुंबई से डॉ. अंकित पटेल, अहमदाबाद से डॉ. सागर शर्मा, जयपुर से डॉ. तरुण दुसाद एंड डॉ नितिन गोयल , जोधपुर से डॉ. नवीन मेवाड़ा, डॉ. लक्ष्मण चौधरी, डॉ. पीयूष जोशी तथा नागौर से डॉ. रंजीत सिंह जैसे विशेषज्ञों ने उपस्थिति रहे़। सम्मेलन के दौरान रीढ़ की हड्डी से जुड़ी नई तकनीकों, उपचार पद्धतियों और आधुनिक सर्जिकल दृष्टिकोणों पर गहन चर्चा हुई, जिससे युवा डॉक्टरों और सर्जनों को नवीनतम ज्ञान और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले