समिति मुख्यालय के आगे जमकर नारेबाजी करते हुए विकास अधिकारी को पानी की समस्या का जल्द निराकरण करने का ज्ञापन सौंपा
जोधपुर।
गर्मी शुरू होते ही धवा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी शासन और स्थानीय प्रशासन लोगों को पीने की पानी उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है। लेकिन, जमीनी हकीकत कुछ और है। पीने के लिए पानी नहीं मिलने के कारण गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन के तहत सालों से केवल वादें ही किये जा रहें है। अब तक कार्य पूर्ण नहीं हो सका। गांव व आसपास इलाकों में पानी की पाइप है लेकिन पाइप लाइन में पानी नहीं है। वर्तमान में अब भीषण गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। लगातार गहराते जल संकट से ग्रामीणों को पानी के लिए दौड़ भाग करनी पड़ रही है। भू जल स्तर गिरने से कई इलाके में जल संकट की चपेट में है।
इसी तरह पानी की इस समस्या को लेकर बुधवार को ग्रामीण बड़ी संख्या में मटका लेकर धवा पंचायत समिति मुख्यालय पहुंचे। जहां सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। इसके बाद मटका फोड़ा गया। फिर जल संकट ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की व्यवस्थ करने के लिए विकास अधिकारी को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा ।इस मौके पर धवा सरंपच प्रतिनिधि सुभाष दमामी, मुलाराम ढाका, भल्लाराम गोदारा,मदन फुलवरिया,सुखाराम पटेल, अमीन खान सहित ग्रामीण व महिलाओं ने मटकिया फोड़ विरोध प्रदर्शन किया।


