जोधपुर। फलौदी थाना क्षेत्र में 12 वर्ष पूर्व सोनामुखी की फैक्ट्री के मुनीम की हत्या कर करीब डेढ लाख की नकदी लूट कर भागे तीन अज्ञात आरोपियों को जोधपुर रेंज पुलिस की टीम ने करीब दो माह की मशक्कत के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने इस मिशन को ऑपरेशन ललनटॉप का नाम दिया। इस हत्या और लूट की वारदात को खोलने में फलौदी के सट्टाबाजार की पहचान और सोजत की मेहंदी की खासियत ने भी अपराधियों तक पहुंचने में काफी मदद की। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस के अपराधियो तक पहुँचने पर उनके साथ चुनाव चर्चा में फलौदी के सट्टा बाज़ार और बालों में लगाने के लिए सोजत की मेहन्दी पर विशेष जानकारी आरोपियों को होने पर उनके फलौदी काण्ड का खुलासा हुआ। पुलिस महानिरीक्षक रेंज जोधपुर विकास कुमार ने रेंज पुलिस की इस एतिहासिक सफलता को मीडिया के सामने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फलौदी थाने के खीचन कस्बे में स्थित सोनामुखी फैक्ट्री में बतौर श्रमिक लगे तीन श्रमिकों लालदेव, उदय और नरेश ने फैक्ट्री के मुनीम कोजाराम को शराब के नशे में धुत कर गला घोंटकर हत्या कर उसके।


