Translate


Home » जैसलमेर » विश्वास एकेडमी मे प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा का सफल आयोजन

विश्वास एकेडमी मे प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा का सफल आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
152 Views

जैसलमेर। शहर स्थित विश्वास क्लासेज में प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा का रविवार को आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के
विभिन्न परीक्षार्थियों द्वारा भाग लिया गया। परीक्षा का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी स्व आत्माराम गर्ग शीक्षण एव सेवा संस्थान जैसलमेर
द्वारा किया गया। परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में प्रतिभाओं को खोज कर उन्हें प्रेरित करना, अपने जीवन के उद्देश्य के प्रति
जागरूक करना अध्ययन के प्रति रुचि पैदा करना और देश के लिए प्रतिभाशाली नागरिक पैदा करना है। परीक्षा में परीक्षार्थियों के साथ उनके
अभिभावक भी पधारे। जिन्होंने जैसलमेर क्षेत्र में प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा को वर्तमान समय में बहुत ही आवश्यक बताया और इसकी
सराहना की। परीक्षा संयोजक जे डी सर ने सभी सहयोगियों एवम प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया तथा यह भी बताया गया की जुलाई माह
में छात्र छात्राओं की मांग को ध्यान में रखते हुए इस परिक्षा के द्वितीय चरण कर परिक्षा से ग्रीष्म अवकाश के कारण जो छात्र छात्राएं परिक्षा
नही दे पाए उनको जुलाई में द्वितीय चरण में एक मौका और दिया जाएगा इस बार 6 से 12 तक के सभी विद्यार्थी इसमें भाग लें सकते है।
तथा परीक्षा प्रभारी विक्रम आचार्य द्वारा इस परीक्षा का अयोजन सफलता पुर्ण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।जिसमें जिले के
विभिन्न विद्यालयों के कुल 83 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी विश्वास क्लासेज परिसर में प्रतिभा प्रोत्साहन
परीक्षा का आयोजन कराया गया। यह परीक्षा छात्र-छात्राओं के प्रतिभा पर आधारित था जिसमें अंग्रेजी गणित विज्ञान और सामान्य ज्ञान से
संबंधित प्रश्न पूछे गए थे इस परीक्षा में कक्षा 9 10 व 11 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा दो पारियों में कराई गई। प्रथम पारी में
50 विद्यार्थियों ने भाग लिया तो वहीं दूसरी पारी में 33 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कुल मिलकर 83 विद्यार्थियों इस प्रतियोगी परीक्षा में
प्रतिभाग किया।विश्वास क्लासेज के निदेशक सुरेन्द्र गर्ग ने बताया कि इस प्रतियोगी परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा में निखार लाना है
ताकि वह प्रतियोगी परीक्षाओं में दक्ष हो सके और आगे चलकर उच्च कक्षाओं के कंपटीशन में भाग लेकर सफलता अर्जित करने में
कामयाबी पास रखी उन्होंने कहा की परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद सफल अभ्यर्थियों को संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र व कॉचिंग मे उनके
प्रतिशत आधार पर फीस में रियायत की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले