जोधपुर। शहर के श्री वीर तेज़ा ब्रिज सारण नगर सहित दर्जनों जगहों पर बीते 3-4 दिनों लगी आग अग्निशमन योद्धाओं की सूझबूझ से हादसे टाले गए है।
जोधपुर उतर नगर निगम के सहायक अग्निशमन अधिकारी अजय गहलोत ने बताया कि जोधपुर के माता का थान, सारणनगर, बीजेएस ,उदयमंदिर, घंटाघर, प्रतापनगर, बनाड ,पावटा, बासनी, सेंट्रल जेल ,रेलवे कॉलोनी जगहों पर आगजनी से हडक़ंप मच गया, साथ ही आमजन से मिली सूचना के आधार में पर नागोरी गेट अग्निशमन केंद्र के सहायक अग्निस्मन अधिकारी अजय गहलोत के दिशा निर्देश पर तुरंत कार्यवाही करते हुए अग्निसमन वाहन के साथ फायरमैन राजखान की अगुवाई में रवाना किया।
वीर तेजा पुलिया के पास हादसे को देखते हुए राजखान ने फायरमैन बंटी ,मुकेश सैनी व वाहन चालक श्रीराम के साथ टीम वर्क कर अग्निशमन बड़े हादसे को टालते हुए आमजन की सेवा की ड्यूटी को निभाया। साथ ही शैलेंद्र सिंह, रामनरेश, सरवन, दिलीप, रोहित, नरेंद्र, मोहन, मुकेश ,आयुषमान सिंह, नरेंद्र सिंह जाट,भल्लाराम, सुनील विसनोई, गेनाराम, मनीष ,राजकुमार,महेंद्र, के साथ महिला फायरमैन रेखा मीणा, ललिता, साँवरी बिश्नोई, मनीषा ने भी मुख्य भूमिका निभाई।


