Translate


Home » जोधपुर » राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय संयुक्त निदेशक डॉक्टर कमलेश चौधरी ने संभाग के अस्पतालों का किया निरीक्षण

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय संयुक्त निदेशक डॉक्टर कमलेश चौधरी ने संभाग के अस्पतालों का किया निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
86 Views
अत्यधिक गर्मी व हीट स्ट्रोक को देखते हुए अस्पतालों में सभी चिकित्सा सुविधाएं समुचित बनाए रखने के दिए निर्देश

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। अत्यधिक गर्मी व हीट स्ट्रोक को देखते हुए संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉक्टर कमलेश चौधरी ने बुधवार को संभाग के अनेक अस्पतालों का निरीक्षण किया व समुचित चिकित्सा सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। डॉ चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बालेसर व जिला अस्पताल जैसलमेर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड मेल व फीमेल वार्ड, सर्जिकल वार्ड , गायनी वार्ड , शिशु वार्ड की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने अस्पतालों के प्रभारी को चिकित्सा संस्थान में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए अलग वार्ड की स्थापना करने, बर्फ की उपलब्धता बनाए रखने , नियमित विद्युत आपूर्ति व जलापूर्ति बाधित होने पर जनरेटर व इनवर्टर की सुविधा रखने व पानी की वैकल्पिक व्यवस्था टैंकर के माध्यम से रखने के निर्देश दिए | उन्होंने अस्पतालों में औषधियों व उपकरणों की व्यवस्था, मरीज को ठंडी हवा के लिए वार्डों में कूलर आदि के साथ ही परिजनों के बैठने के लिए छाया की पर्याप्त व्यवस्था व शीतल पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
अवकाश पर पाबंदी डॉ चौधरी ने निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में अधिकारियों व कर्मचारियों का अवकाश पर पाबंदी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीज को समुचित चिकित्सा सुविधाएं बनाए रखने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जावे । उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले