Translate


Home » पाली » भामाशाह बांठिया के निधन से बींजागुडा में शोक की लहर

भामाशाह बांठिया के निधन से बींजागुडा में शोक की लहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
142 Views
मधुहीर राजस्थान

बगडीनगर (रमेश भट्ट)। निकटवर्ती ग्राम गुड़ा बींजा के समाजसेवी एवं भामाशाह तेजराज बांठिया के असामयिक निधन से उनके पैतृक गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। उनका रविवार को बेंगलुरु में अकस्मात देहावसान हो गया। अंतिम संस्कार सोमवार को बेंगलूरु में किया गया जिसमें गुड़ा बीजा के प्रवासी जैन समाज के भंवरलाल, मोतीलाल, नवरत्नमल, महेंद्र कुमार दरला, महावीरचंद, अशोककुमार, पदमचंद, पी अजितकुमार, जेड अजितकुमार संकलेचा व विकास बोहरा सहित पूरणमल गुर्जर एवं ग्रामवासियों ने सम्मिलित होकर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकसंतप्त बांठिया परिवार के प्रति संवेदना जताई। इधर गुड़ा बीजा गांव में भी श्री वर्धमान जैन स्थानक संघ के भवन में स्मृति सभा आयोजित की गई।

इस दौरान सरपंच भंवरसिंह जैतावत,राणेसिंह घीसूसिंह, गुदडमल सोनी, सेवानिवृत पीटीआई शंकरसिंह, अर्जुनसिंह,भारतसिंह, सरस्वती विद्यालय के संचालक हुकमसिंह लाडपुरा,सुल्तानसिंह, मांगूसिंह,सुरेश जांगिड़,पंकज वैष्णव,राहुल वैष्णव,तेजाराम गुर्जर,तेजसिंह, बुधाराम प्रजापत, घनश्याम सोनी व पवनगिरी के साथ ही स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियो ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उल्लेखनीय हैं कि स्व तेजराज बांठिया गुडाबींजा गांव के विकास के लिए सदैव समर्पित रहे। उनका सपना था कि गांव में उत्कृष्ट श्रेणी का हास्पिटल बने ताकि मगरा क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए कहीं भटकना नहीं पड़े। शेरे राजस्थान रुप मुनि की प्रेरणा से वर्षो पहले उन्होंने हास्पिटल के विशाल भवन का शिलान्यास करवाकर इसमें आ रही बाधाओं के निवारण के लिए समय-समय पर प्रयास भी किए। बांठिया ने श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, बींजागुडा के अध्यक्ष पद पर रहकर जैन समाज के विकास में भी रचनात्मक योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले