Translate


Home » जोधपुर » भाजपा की महिला मंडल अध्यक्ष से मारपीट का मामला : मंडल अध्यक्ष ने की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, पुलिस आयुक्तालय पहुंची

भाजपा की महिला मंडल अध्यक्ष से मारपीट का मामला : मंडल अध्यक्ष ने की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, पुलिस आयुक्तालय पहुंची

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
141 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। कुछ दिन पहले भीतरी शहर में एसी लगाने की बात पर एक महिला से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। अब शहर में एक और महिला के साथ पड़ोसी द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इस बार भाजपा की महिला कार्यकर्ता के साथ पड़ोसी ने मारपीट की है। पुलिस में शिकायत देने से नाराज इस पड़ोसी ने महिला के थप्पड़े मारी। इसके बाद महिला ने महामंदिर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को शांति भंग में पकड़ा है, मगर मंडल अध्यक्ष उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रही है। इसक ो लेकर वह आज दोपहर में पुलिस आयुक्तालय कार्यालय पर पहुंची और धरना दिया।
भाजपा महामंदिर महिला मंडल की अध्यक्ष संतोष भाटी ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे वह महामंदिर जाटावास स्थित अपने प्लॉट पर तराई के लिए गई, तभी पड़ौस में रहने वाले भंवर सिंह व उसके दो बेटे मनीष व जेनु अपने घर से बाहर आए और धमकाने लगे। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ रिपोर्ट क्यों लिखवाई और उसे धमकाया। संतोष ने बताया कि पिछले सात वर्षो से वह यहां प्लॉट खरीदने के बाद मकान बनाना चाहती है लेकिन यह लोग बनवाने नहीं दे रहे, गाली गलौच व दखलअंदाजी करते है। ऐसे में दो माह पहले इनके खिलाफ रिपोर्ट लिखवाकर पाबंद करवाया था। इसको लेकर वह लोग रंजिश रख रहे थे। उन्होंने बुधवार रात को उसके साथ थप्पड़ मारकर मारपीट की। मारपीट से उसके हाथ पर चोट के निशान भी आ गए। इसके बाद वह सुबह महामंदिर थाने पहुंची और वहां तीनों पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
मंडोर मंडी के रिकार्ड रूम में लगी भीषण आग, राजस्व रिकार्ड जला
जोधपुर। शहर के राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि उपज मंडी मंडोर में आज सुबह यहां रिकार्ड रूम में आग लग गई। आग से रिकार्ड में रखे दस्तावेज जलकर खाक हो गए। सूचना पर नागौरी गेट से दमकल की दो गाडिय़ां वहां पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण आरंभिक तौर पर पता नहीं चला है, मगर माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किल से लगी होगी।
राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि उपज मंडी मंडोर में आज सुबह आग लगने की सूचना पर नागौरी गेट से दमकलों को वहां रवाना किया गया। यहां रिकार्ड रूम में धुंआ निकलते देख सूचना दी गई थी। बाद में कमरें का ताला तोड़ा गया। रिकार्ड रूम में रखे भारी संख्या में दस्तावेज आग की भेंट चढ़ गए। फायरमैनों ने घंटे भर की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले