-
आरोपी भी नशा मुक्ति केंद्र पर ही भर्ती, रूपयों का दबाव बनाया
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के राजीव गांधी नगर स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक से कुकर्म किए जाने का केस पुलिस में दर्ज हुआ है। पीडि़त से रूपयों का दबाव बनाने के साथ उसके केस दर्ज नहीं कराने को लेकर जान की धमकी दी गई। पुलिस अब नशा मुक्ति केंद्र पर लगे सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीडि़त का मेडिकल करवाया है।
राजीव गांधी नगर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि बाड़मेर का एक युवक नशा मुक्ति केंद्र पर भर्ती है। वहीं एक अन्य युवक भी नशा मुक्ति केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती हो रखा है। बाड़मेर के युवक आरोप है कि उस पर रूपयों का दबाव बनाने के साथ दूसरे युवक ने दो बार गलत काम किया है। इस बारे में किसी को जानकारी देने एवं केस दर्ज कराने की बात को लेकर जान की धमकी भी दी है। पीडि़त युवक के मामा की तरफ से यह केस दर्ज कराया गया है। आरोपी युवक को यहां पर काॢडनेटर बना रखा है। इसमें संचालक की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल नशा मुक्ति केंद्र पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास जारी है। घटनाक्रम 29 अप्रेल के बाद का बताया गया है।


