मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी के साथ सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम रोड स्थित सीमा सुरक्षा बल की 154 बीएन बटालियन परिसर में शुक्रवार को आयोजित हुए सैनिक सम्मेलन में उन्होंने बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए सभी को दिल से धन्यवाद दिया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने सम्बोधन में कहा- बीएसएफ की सेवा को मैं सलाम करता हूँ बीएसएफ जो सेवा कर रही है वो तारीफ के काबिल है। बीएसएफ सीमाओं पर प्रथम पंक्ति में खड़े रहकर सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही है 154 बीएन बटालियन परिसर में आयोजित सैनिक सम्मेलन से पहले सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उपराष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। वहीं अश्मिता अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति की पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ को फूड पैकेट भेंट कर स्वागत किया। पराष्ट्रपति ने बीएसएफ के प्रहरियों व उनके परिवार जनों के साथ फोटो सेशन करवाया उपराष्ट्रपति ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण व अधिकाधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। उपराष्ट्रपति ने बीएसएफ अधिकारियों से मुलाकात कर संवाद किया वहीं बीएसएफ की स्मृति चिन्ह को सिर पर लगाकर सैल्यूट भी किया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ सीमा पर तैनात है, इसलिए हर भारत वासी सुरक्षित है। बीएसएफ के कारण हर कोई निडरता से जी रहा है। अपनी दो दिवसीय यात्रा पूर्ण कर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को दिल्ली लौट गए।


