मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। तिथि अनुसार 566 वां जोधपुर स्थापना दिवस जन भागीदारी के साथ लोक संगीत माड शोध संस्थान ने अपने 43 वें वर्ष में महिला पीजी महाविद्यालय में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी के मुख्य आतिथ्य एवं जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली के मुख्य भवनिष्ठ के साथ सेनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज के सानिध्य कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष गुरु गोविंद कल्ला तथा डीसीपी शरद चौधरी के विशिष्ट अतिथि, मंच पर आसीन संदीपनी महाराज , कमलेश पुरोहित ,जे एम बूब व चन्द्रा बूब रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ काली कपिला गाय के घी से अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर राम दरबार,संत शिरोमणि मीरा बाई व नटराज के सामने ओम श्री राम व पण्डित सुमनेश व्यास ने स्वस्ति वाचन से किया। विधि दाधीच के गणपति वंदन शास्त्रीय नृत्य से प्रस्तुत किया तो वहीं सरस्वती शर्मा के निर्देशन में भारतनाट्यम में जो प्रस्तुति अयोध्या में हुई जिसमें राम स्तुति व हनुमान चालीसा का शास्त्रीय नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। मीरा भक्ति सरोवर में जगदीश हर्ष एवं लोक गायिका सोनू कंवर ने मीरा के भजन प्रस्तुत किए। संस्थान के अध्यक्ष गुरु गोविंद कल्ला ने सभी का स्वागत करते हुए आध्यात्मिक पर्यटन के लिए विधायकों को प्रस्ताव रखा जिसमें श्री राम जब लंका से अयोध्या आ रहे थे तब माण्ड्व्य ऋषि के आश्रम में रूके एवं पूजा की तो एक राम स्तम्भ यहां जोधपुर में होना चाहिए , जिसकी सहमति दोनों विधायकों ने दी।
संस्थान के सचिव सुमनेश व्यास ने बताया कि राम रतन सेवा श्री सम्मान में संदीपनी जी महाराज, नरेंद्र नाथ अरोड़ा ,गणपत शर्मा ,बिहारी लाल शर्मा ,शांतिलाल पुरोहित, राजेश पटेल ,डॉ राम गोयल, संदीप काबरा , रतन लाल गुप्ता ,डॉ संजय मकवाना, राजेंद्र परिहार, राजेंद्र गहलोत, रमेश त्रिवेदी ,मदन मोहन छंगाणी,चनण सिंह ईन्दा ,डॉक्टर कौशल हरलालका, संजय लोढ़ा ,रितिका शुक्ला ,डॉक्टर सुखदेव राव ,राजेंद्र चौधरी ,दीपक जोशी, दीपशिखा पोटलिया, कपिल व्यास,सरस्वती शर्मा दल, सत्संग भवन अध्यक्ष भगवती लाल कपुरिया ,पाल बालाजी अध्यक्ष, जूना खेड़ापति कमलेश पुरोहित आदि । कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि देवेन्द्र जोशी ने समस्त जोधपुर वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया वहीं शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि तारीखों से जब 12 मई को जोधपुर स्थापना दिवस मनाया जाता है तो वहीं तिथियों से निर्जला एकादशी को स्थापना दिवस मनाना भारतीय सनातन संस्कृति के अनुसार आवश्यक भी है विश्व कल्याण की बात के साथ सभी शहरवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। सेनाचार्य अचलानंद गिरी जी महाराज ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहते हुए, वृक्षारोपण एवं रक्त दान का संदेश दिया।इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों में शिक्षा विद, ज्योतिष, उधोगपति , चिकित्सक , विश्व हिंदू परिषद के कार्यकता,अधिवक्ता, पत्रकार, समाजसेवी, सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोग, सुन्दर कांड मंडलियां आदि उपस्थित थे तो मंच की व्यवस्था में एडवोकेट स्वाति देवड़ा, कोमल शर्मा, रिचा एवं संगीता थे। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन कोषाध्यक्ष आनन्द प्रकाश कल्ला ने किया।


