ग्रामीणों की मोजुदगी में किया अंतिम संस्कार
मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर। रविवार सुबह देगराय के समीप सावता गांव की सरहद में घमेशा कम्पनी की हाईटैसन लाईन से करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई। पशुपालको ने हाईटैसन लाईन से करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु होते सुबह देखा उन्होंने वन्यजीव प्रेमी सुमेरसिंह भाटी को सुचना दी। भाटी ने डाबला रेंजर को सुचित किया सूचना मिलने पर वनविभाग की टीम में नेमे खान पहुंचे और भाटी ने बताया की हाईटेंशन लाईनों से हमेशा पक्षियों की मौत हो रही है ईन लाईनों को अंडरग्राउंड नहीं किया जाएगा तभी तक यह सिलसिला खत्म नहीं होगा। राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत से वन्यजीव प्रेमी बहुत दुखी है प्रशासन से कई बार मांग ऊठा चुके हैं लेकिन अब तक कारवाई नहीं हो रही है। वहां ग्रामीणों की मोजुदगी में मृतक मौर का अंतिम संस्कार किया उस दौरान भवरसिंह, प्रेमसिंह जोगराजसिंह, पृथ्वीसिह, अलखसिह, भाखरसिंह सावता मोजुद रहै।


